रोज़ की आम बातों में कुछ बातें ऐसी होती है जो हम बताना , जताना , छिपाना , सहेजना या भूलना चाहते हैं। शायद कल जिन बातों पर रो रहे थे उन्हें सोच कर आज हम मुस्कुरा उठे , या कल जो ख़ुशी के पल थे उनकी यादें आँखों में पानी ले आये , कल जिस चीज़ पर गुस्सा आया था आज वो सीख बन जाए , कल जो गलती थी आज वो अनुभव बन जाए। बीते लम्हों को सहेजना का सबसे प्यारा तरीका है उन्हें कलमबद्ध करना और प्यारी चीज़ों से प्यार करना चाहिए , है न !!!
पन्ने दर पन्ने दिलचस्प होती किताब सी ज़िन्दगी
जवाब देंहटाएंकभी सुहावनी कभी डरावनी ख्वाब सी ज़िन्दगी
है रंग भी खुशबू भी और मखमली एहसास
चुभन काँटों की उफ्फ ! गुलाब सी ज़िन्दगी
अनु नेवटिया
मेरे-तुम्हारे बचपन का कुछ हिस्सा लायी हूँ...
जवाब देंहटाएंतरुण झरोखे से जब बचपन में झांकती हूँ,
कुछ स्वर्णिम पलों को ह्रदय पर आंकती हूँ,
मैं नहीं कोई कविता या किस्सा सुनाने आयी हूँ,
मेरे-तुम्हारे बचपन का कुछ हिस्सा लायी हूँ ।
प्रथम किलकारी से शुरू करूँ,
तो सबसे सुखद थी माँ की गोद,
दिन भर सोना , रात भर रोना;
ये बचपन कैसा अबोध....
ख्वाबों में यूँही मुस्काना,
कभी गोदी के लिए मचल जाना,
झूमर वाला पालना,
हर चीज़ मुंह में डालना ,
आँगन की मिट्टी का वही स्वाद,
फिर चखाने आयी हूँ।
मेरे-तुम्हारे बचपन का,
कुछ हिस्सा लायी हूँ।
वो गुड्डे और गुड़ियों के खेल,
पल में झगड़ा , पल में मेल,
कंचे जीतने वाली मुस्कान;
ये बचपन कितना नादान....
गंदे पानी में छपाक करना,
कुल्फी वाले की ताक रखना,
रेत से बनाना सपनों का घर,
और दिल में बसा "हाबु" का डर,
'हवा मिठाई' की वही मिठास,
फिर लुभाने आयी हूँ।
मेरे-तुम्हारे बचपन का,
कुछ हिस्सा लायी हूँ।
वो सुबह सवेरे स्कूल जाना,
अधूरे होमवर्क पर मार खाना,
शिक्षकों को देना उपनाम;
ये बचपन बड़ा शैतान....
'गुड मॉर्निंग' सुर में गाना,
छिप-छिपकर टिफ़िन खाना,
वो आखरी पन्ने पर चित्रकारी,
इम्तिहान के दिनों की तैयारी,
गर्मी की उन छुट्टियों की,
याद दिलाने आयी हूँ।
मेरे-तुम्हारे बचपन का,
कुछ हिस्सा लायी हूँ।
आँखों में सपने सजाकर,
मन में एक लक्ष्य बनाकर,
महत्वाकांक्षी है , हठी है;
ये बचपन ज़रा मेहनती है....
वो मासूम सा पहला प्यार,
लाइब्रेरी की किताबों में इज़हार,
कनिष्ठ पर रोब जमाना,
दोस्तों पर जान लुटाना,
फेयरवेल में छुपाये अश्कों को,
आज बहाने आयी हूँ
मेरे-तुम्हारे बचपन का,
कुछ हिस्सा लायी हूँ।
-अनु नेवटिया-
No I am not crying
जवाब देंहटाएंA moment which brings joy & Sadness too…
A moment when you don’t know what to do??
A moment when all messed badly
A moment when you cherish madly!!!
At every time the lip smiles
But silently a tear rolled down your eyes
But to pretend others that you are fine,
You just say ….
“No I am not crying”
~A Farewell party at your school,
The end of hitlery rule
It’s a marrying time with all your friend
Suddenly you realize
Its an end….
You look back & recalls the day
Now summer means no vacation,
Only April & may
You felt swampy at the corner of your eye
But to pretend others that you are fine,
You just say ….
“No I am not crying”
~It so happen when you are watching television,
Enjoying the drama & having fun,
Suddenly a scene leaves a sad impression
It deeply fills you with many emotions
You know it’s all are fictitious and nothing is real
But mind loses its thinking power
When heart cries for its dear
To others you lie
“Stupid why should I cry …….”
~Remember the morning which bring problems from all the way,
You find yourself lost in the mid of the bay
A day when every problem knotted tightly
And filled with anger you behaved wildly
Others can only see your violence
But they didn’t realize
That priceless tear are wasted in silence
Sometimes its hard to explain the reason
& Easy to hide
“I am too strong to cry”
A Day when your hard work pays you
& your criticizers appreciates you
Today you really came to know
What achievement mean
You get in reality
What so ever you dream
In this glorious time
Your heart feels to cry
And you don’t know why?
You fail to stop your tears
Even after lots of trying
With a drop of tear on cheeks
& sweet smile
You can only say
“No I am not crying”
Relationships are shortcut to a happy life
But sometimes it does makes you cry
Somehow tears find its way
When life reaches to all such days
A Day when you get married,
Holding your partners hand
Swearing you leave it never
A day when you loses your dear one for ever
A day when a six months baby,
Firstly calls you mummy or daddy
A day when you finds an old pic,
With your childhood buddy
Sometimes tears proves stronger than smile
And all such moments complete the journey of life
So just let your tears kiss your cheeks
Because words are not important
When eye speaks ….
~Anu Newatia~
रहने दो ...........
जवाब देंहटाएंबनाओ न अपने जैसा तुम
मुझे नाचीज़ रहने दो
तुम बनो चाँद फलक के
मुझे दहलीज़ रहने दो
उपदेशों के उपचार हाय!!
मुझे मरीज़ रहने दो
हर दिल नहीं ,कुछ एक की ही
मुझे अजीज़ रहने दो
है ये चाहत बेअदब अगर
मुझे बद्तमीज़ रहने दो
अनु नेवटिया